कन्नौज। जसपुर-सरैया पंचायत भवन का मुआयना करने पहुंचे समाज कल्याण मंत्री को वहां ग्राम प्रधान शराब के नशे में मिला। वह नशे में धुत पड़ा था। मंत्री को पहचानने से भी इनकार कर दिया। पूछने लगा तुम कौन। समाज कल्याण मंत्री ने इस मामले की शिकायत डीएम से की है।
कन्नौज सदर विधायकअसीम अरुण शुक्रवार को जिले में थे। पूर्व से तय कार्यक्रम के तहत वह टिफिन बैठक में शामिल होने जसपुरापुर सरैंया गांव पहुंचे। यहां उन्होंने टिफिन बैठक में शामिल होकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत भवन का निरीक्षण किया। मुआयना के दौरान ग्राम प्रधान सतीश चंद्र कमल नशे में धुत पड़ा हुआ था।
मंत्री ने उसे उठाया और उसे परिचय देते हुए उसका नाम पूछा। नशे में होने की वजह कर वह अपना नाम नहीं बता सका। बड़ी मुश्किल से दीवार पर लिखे अपने नाम को दिखाते हुए अपना परिचय दिया। मौजूद लोगों ने जब मंत्री का परिचय दिया तो वह गिड़गिड़ाने लगा। समाज कल्याण मंत्री ने इस पूरे मामले की शिकायत डीएम शुभ्रांत शुक्ला से की है।