तालग्राम। फौजी को जहर खिलाकर उसक ससुरालियों ने मारपीट और लूट की। फौजी की मां ने ससुरालियों और तालग्राम में तैनात दरोगा पर लगाकर एसपी से शिकायत की है।
हरदोई के थाना बिलग्राम गांव सदरपुर निवासी महिला माधुरी देवी ने एसपी को शिकायत पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र अमल कुमार सेना में है। वह अपनी पत्नी को बुलाने तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव गया था। जहां 29 मार्च को उसकी पत्नी व ससुरालियों और तालग्राम में तैनात एक दरोगा ने मारपीट कर जहर खिला दिया। पांच हजार रुपये, दो मोबाइल, बाइक, डेबिट और कैंटीन कार्ड छीन लिए। अमल का इलाज सेना अस्पताल लखनऊ में चल रहा है।
एक अप्रैल को जब ऑनलाइन जन सूचना शिकायत दर्ज कराई। तब पुत्रवधू ने दरोगा से मिलकर झूठा मुकदमा उनके परिवार के नौ लोगों के खिलाफ दर्ज करा दिया है। माधुरी के मुताबिक पुत्रवधू ने ससुराल से मारपीट कर भगाने का आरोप लगाया है, जबकि उसके हंसी-खुशी जाने का वीडियो मौजूद है। आरोप लगाया कि उसकी फरियाद सुनने के बजाए उसके पुत्र और उसके पूरे परिवार को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है।