गुरसहायगंज। दो बाइकों की हुई भिड़ंत में अधेड़ की मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऊंचा गांव निवासी फारुख (50) खेती का काम करता है। शनिवार की देर शाम वह बाइक से अपने घर जा रहा था, कि ग्राम वरगामा के निकट सामने से आ रही दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पाकर मृतक के परिजन और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।