फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर के नाम से जाना जाएगा मेडिकल कॉलेज

Fri, 01 Mar 2024 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। एक बार फिर मेडिकल कॉलेज का नाम बदल दिया गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज का नया नाम अब डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय कर दिया गया है। नाम में बदलाव का आदेश शुक्रवार को शासन स्तर से जारी हो गया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से जरूरी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


तीन फरवरी को शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में हुई सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने का ऐलान किया था। इस कार्यक्रम में सदर विधायक व प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने इसकी मांग की थी। उन्होंने इसके पहले भी शासन को नाम बदलने की चिट्ठी लिखी थी। अब एक महीने बाद शासन ने मुख्यमंत्री के फरमान के तहत मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने का आदेश जारी कर दिया है। शुक्रवार को चिकित्सा शिक्षा अनुभाग के सचिव पवन कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कन्नौज के तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज का नाम अब बदलकर डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय कर दिया गया है। उनकी ओर से आदेश की कॉपी जिला प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्रशासन को भी भेज दिया गया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी पाल ने बताया कि शासनादेश आ चुका है। अब जल्द ही अभिलेखों में परिवर्तन कर दिया जाएगा। बोर्ड पर भी नाम बदला जाएगा।
विज्ञापन


19 साल का मेडिकल कॉलेज, चौथी बार बदला गया नाम
-2006 में सपा शासन में हुई थी स्थापना, तब इसका नाम राजकीय एलोपैथिक कॉलेज था।
-2007 में इसका नाम बदलकर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय मेडिकल कॉलेज हुआ।
-2012 में सरकार बदलने पर इसका नाम राजकीय मेडिकल कॉलेज कर दिया गया।
-2024 में अब डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें