फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में दस चिकित्सकों की तैनाती, बेहतर होंगी चिकित्सीय सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। स्टाफ की कमी से जूझ रहे मेडिकल कॉलेज में 10 चिकित्सकों को तैनाती मिली है। इससे अब मरीजों को महानगरों की दौड़ लगाने से निजात मिलेगी। टीबी, स्त्री रोग, नेत्र रोग और जटिल बीमारियों के ऑपरेशन में सुविधा होगी। प्राचार्य डॉ. डीएस मार्तोलिया ने नए चिकित्सकों के साथ बैठक की। इसके बाद इमरजेंसी, ओपीडी से लेकर ओटी का भ्रमण कराया। मंगलवार से यह यह चिकित्सक मरीजों के उपचार की कमान संभाल लेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को नेत्र रोग विभाग में ईएनटी डॉ. अवनीश कुमार, ऑप्थल्मोलॉजी डॉ. खुशबू जायसवाल ने पद ग्रहण किया। वहीं एनेस्थेटिक डॉ. मधुरेश, डॉ. आशीष कटियार, स्त्री एवं रोग विशेषज्ञ विभाग में ऑब्स एंड गायनी डॉ. अनुराधा तिवारी और डॉ. अमृता साहा ने तैनाती ली। टीबी एवं चेस्ट विभाग में डॉ. मनोज कुमार मेघवानी, शल्य विभाग में जनरल सर्जन डॉ. प्रशांत गोयल, कम्यूनिटी मेडिसिन डॉ. सचिन चौधरी और रोडियोडायग्नोसिस डॉ. अमरनाथ राम ने तैनाती ली।
प्राचार्य डॉ. डीएस मार्तोलिया ने बताया कि विभागों में पहले से चिकित्सकों की कमी थी। इससे ओपीडी और ऑपरेशन करने और भर्ती मरीजों के उपचार में दिक्कत मिलती थी। अब मंगलवार से नए चिकित्सकों की टीम के साथ मरीजों को बेहतर उपचार मिलने लगा।
विज्ञापन

अभी 47 पद रिक्त, तैनाती की कवायद तेज
राजकीय मेडिकल कॉलेज में कुल 107 चिकित्सकों के पद सृजित है। एक साथ 10 चिकित्सकों की तैनाती होने से अब 60 पदों पर तैनाती कर ली गई है। अभी भी 47 पद रिक्त है। शासन को पत्र भेजा गया है। जल्द सभी पदों पर तैनाती सुनिश्चित कर ली जाएगी। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में महानगरों के मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर उपचार और शिक्षण की सुविधाएं मिलने लगेंगी।
---
सर्जरी विभाग हुई मजबूत, रोज होंगे ऑपरेशन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में तैनात लैब अटेंडेंट सच्चिदानंद मिश्र को सर्जरी विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई। प्राचार्य डॉ. डीएस मार्तोलिया ने बताया कि सर्जरी विभागाध्यक्ष ने डॉ. मोहम्मद अतहर की कुछ दिनों पूर्व तैनाती हुई थी। उन्होंने टीम के साथ ऑपरेशन शुरू कर दिए है। इससे काम बढ़ गए है। डॉ. सच्चिदानंद मिश्र इससे पहले सर्जरी विभाग में तैनात भी रहे हैं। इससे उन्हें ऑपरेशन संबंधी व्यवस्थाएं पूरी करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें