फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज: अंडेदानी से डॉक्टरों ने निकाली दो किलोग्राम की गांठ

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। करीब एक साल से पेट में दर्द से युवती पीड़ित थी। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में गायनी विभाग की ओपीडी में दिखाया। मौजूदा डॉक्टरों ने युवती की हालत देख भर्ती कर लिया और परिजनों को ऑपरेशन कराने की बात कही। परिजनों ने सहमति जताई और ऑपरेशन कराने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन




डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में सोमवार को गायनी विभागाध्यक्ष डॉ. सपना सिंह की अगुवाई में 19 वर्षीय युवती के अंडेदानी में गांठ का सफल ऑपरेशन किया गया। डॉ. सपना सिंह ने बताया कि पीड़िता पिछले एक साल से पेट में दर्द से पीड़ित थी।
चार दिन पहले ओपीडी में दिखाने आई थी। उसकी हालत देख उसे भर्ती करने के बाद उसकी जांच की गई। परीक्षण के दौरान युवती के अंडेदानी में 24-24 सेंटीमीटर की गांठें मिलीं। इनका करीब दो किलोग्राम से अधिक वजन था।
विज्ञापन

इसी कारण युवती के पेट में दर्द व चलने फिरने में काफी कठिनाइयों को सामना कर पड़ता था। सफल ऑपरेशन से पीड़ित के परिजनों ने कहा कि प्राइवेट अस्पताल में करीब एक लाख से अधिक का खर्च आ सकता था।
ऑपरेशन करने वाली टीम में गायनी विभाग की डॉॅ ममता सिंह, डॉ. शशि शुक्ला, डॉ. मीनाक्षी शुक्ला, एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. सुनील, नर्स गीता समेत ओटी टेक्नीशियन मुन्नवर हुसैन शामिल रहे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी पाल ने सफल ऑपरेशन होने पर डॉक्टरों की टीम को बधाई दी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें