फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल लगाने का मतलब सभी का एक है

Sat, 28 May 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज
विज्ञापन
कव्वाल ज्योति वारसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज। हजरत सैय्यद गुलामान-ए रसूल रहमतुल्लाह अलैह का 39वां उर्स अकीदत से मनाया गया। गुरुवार की रात जवाबी कव्वाली का मुकाबला हुआ।  गुरुवार रात जवाबी कव्वाली मुकाबले में मोबीन वारसी कानपुर व ज्योति वारसी दिल्ली ने कलाम पेश किए। इसके बाद कव्वाल ज्योति वारसी ने यह कलाम चाहे पूजा करो या इबादत करो, दिल लगाने का मतलब सभी का एक है, पेश किया।  जवाब में मोबीन वारसी ने कलाम सुनाया, निराली शान वाले ख्वाजा, सारे वलियों में निराले है ख्वाजा। कव्वाली सुनने के लिए भोर तक लोग जुटे रहे। फजिर की नमाज के बाद दुआ की गई। लोगों ने फातिहा भी पढ़ा। इस दौरान हिंदुओं ने भी मजार पर चादर चढ़ाकर अकीदत पेश की। इस मौके पर आयोजक सुनील कुमार तिवारी, अरविंद कुमार सिंह, मुहम्मद शानू, मुहम्मद यूनुस, मुहम्मद आलम, मुहम्मद इसराइल, कालूराम शर्मा, देव गुर्जर, मुहम्मद आलम खां, मुहम्मद जिब्राईल, सरमन कुमार, ब्रजेश सविता, शकुंतला तिवारी, प्रबंधक अरुण कुमार कश्यप, मुहम्मद नेबुद्दीन, मुहम्मद ताहिर, सुलेमान, मुहम्मद इरशाद, मुहम्मद रिजवान, मुहम्मद इदरीस, मुहम्मद सनी, ज्ञानेंद्र सिंह, राहुल, शीलू, सूरज, शमुसु्दीन, आरजू, कासिम, इमाम वारिस, ग्राम प्रधान कृष्ण प्रताप गुड्डू, धमेंद्र वर्मा, अखिलेश दुबे, प्रदीप सिंह पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें