फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में आए परिवर्तन से बढ़ी मरीजों की संख्या

विज्ञापन
मेडिकल कालेज की ओपीडी के बाहर कोविड परीक्षण के लिए लगी भीड़। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। मौसम बदलते ही मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है। ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग)में भारी संख्या में मरीजों की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन

मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। सुबह-शाम सर्दी के साथ दोपहर में तेज धूप निकल रही है। मौसम के बदले मिजाज से लोगों में खांसी, जुकाम की शिकायत बढ़ गई। मरीजों की बढ़ती संख्या देखकर सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने सभी चिकित्सकों को ड्यूटी के दौरान मौजूद रहने के निर्देश दिए। मंगलवार को ओपीडी शुरू होते ही मरीजों की संख्या बढ़ने लगी। करीब 200 मरीजों ने पंजीकरण कराकर दवाइयां लीं। कोविड संक्रमण को देखते हुए सबसे पहले मरीजों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद ओपीडी में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें