फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नकाबपोश बदमाशों ने सराफा कारोबारी से की 15 लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
जसोदा। दुकान से घर लौट रहे सराफा कारोबारी को बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने घेर लिया। गांव के बाहर सूनसान रोड पर पिटाई कर जेवरों से भरा झोला लूट लिया। झोला में करीब 15 लाख के जेवर और नकदी थी। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गुरसहायगंज और सदर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सतवारी निवासी विद्या शरण गुप्ता की गुरसहायगंज कोतवाली के जसोदा कस्बा स्थित किसवापुर रोड पर सराफा की दुकान है। रविवार शाम करीब छह बजे दुकान बंद कर वह घर बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में आने वाले सतवारी मार्ग के पास चकरोड किनारे पहले से बाइक खड़ी कर नकाबपोश तीन बदमाशों ने विद्या शरण गुप्ता को घेर लिया। बाइक से उतार कर उन्हें पीटकर झोला लूट लिया। इसके बाद चकरोड पर खड़ी बाइक से भाग निकले। लूट की सूचना मिलते ही गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह, सदर कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह मौके पर पहुंच गए और छानबीन शुरू की। पीड़ित ने बताया कि झोले में करीब तीन सौ ग्राम सोना, तीन किलो चांद के आभूषण और 70 हजार नकदी थी। इससे बदमाशों ने करीब 15 लाख की लूट को अंजाम दिया। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें