छिबरामऊ। इलाके के नौगाई गांव में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है।
ग्राम नौगाई निवासी धीरज शाक्य ने बताया कि वह परिवार के लोगों के साथ खेतों पर काम करने गया था। बच्चे व पत्नी शिवानी (28) घर पर अकेली थी। सुबह पुत्र को लंच बनाकर शिवानी ने उसे स्कूल भेज दिया। उसके बाद उसने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में साड़ी से फंदा लगा लिया। उसे फंदे से लटका देख घर के बाहर मौजूद बाबा को जानकारी दी। उसे फंदे से उतारकर सौ शैया अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए। बताया कि शादी साल 2014 में हुई थी, उसके एक पुत्र व दो पुत्री है। देर शाम तक मायके पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।