फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: छेड़छाड़ के विरोध पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Thu, 23 Nov 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को परेशान करना शुरू कर दिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर जेठ ने ससुरालीजनों के साथ मिलकर मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने एसपी से शिकायत करते हुए ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम एराहो चपुन्ना निवासी सुधा पत्नी धनीराम ने बताया कि उसकी शादी जून 2021 को मैनपुरी जनपद के थाना बेबर अंतर्गत टिलुआ (पटना) गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि 20 जुलाई 2022 को जेठ उसके कमरे में घुस आए और छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जेठ ने ससुरालीजनों के साथ मिलकर उसे घर से निकाल दिया। तब से लगातार वह मायके में रहकर जीवन यापन कर रही है। स्थानीय पुलिस से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं की गई। इस संबंध में सौरिख थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें