फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गोद भराई में 2100 रुपये की मांग पर टूटी शादी

Sun, 02 Apr 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। शादी के लिए रिश्ता तय करने के बाद गोदभराई की रकम को लेकर विवाद हो गया। लड़की की गोद भरने के लिए 2100 रुपये अतिरिक्त देने की मांग पर बात बिगड़ गई और शादी का रिश्ता टूट गया। युवक ने मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रुपये वापस कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के जगतपुर निवासी प्रमोद कुमार ने बरुआ सबलपुर के एक युवक की मध्यस्थता से 60 हजार रुपये में लड़की की विदा करने की बात तय हुई थी। माधौनगर गांव में शादी की रस्में होनी थी। दूल्हा परिजनों के साथ समय पर पहुंच गया। उसका आरोप है कि वहां उसे तीन-चार लड़कियां दिखाई गई। मध्यस्थ ने लड़की पसंद कर गोद भरने की बात कही। गोद भराई की रस्म पूरी करने के लिए मध्यस्थ ने 2100 रुपये रखने को कहा। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि मध्यस्थ ने गांव से सात-आठ लोगों को बुलाकर गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। मामला बिगड़ने पर प्रमोद ने विशुनगढ़ थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।
इस संबंध में थानाध्यक्ष किशनपाल ने बताया कि शनिवार की रात तहरीर दी गई थी, लेकिन उसके बाद दोबारा कोई नहीं आया। जांच कराई गई, जिसमें लेनदेन का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें