फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पालिका कार्यालय के नए भवन के लिए जल्द करें जमीन का चिह्नांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। नगरीय निकायों में सेवाएं एवं अवस्थापना के संबंध में एडीएम आशीष सिंह ने कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में बैठक की। एडीएम ने कहा कि वैश्विक नगरोदय योजना के तहत ऐसा खाका तैयार किया जाए, जिसमें जनता के लिए विकास और सुविधाओं की कसौटी में खरा बन सके।
विज्ञापन

एडीएम ने कहा कि योजना का विजन ही है कि किसी के घर में गंदा पानी न जाए, सीवर सिस्टम हो, प्रकाश की व्यवस्था, ग्रीन एरिया डेवलप, पार्कों की स्थापना, लोगों के टहलने एवं घूमने के लिए बेहतर स्थल आदि कार्यों को धरातल में उतारने के लिए खुले विचारों के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने नगर पालिका कार्यालय के नए भवन के बनाए जाने के संबंध में ईओ कन्नौज को निर्देश दिए कि जमीन का चिह्नांकन कर शीघ्र कार्ययोजना बनाई जाए।
कहा कि मल्टी स्टोरी में भव्य मॉडर्न कार्यालय बनाएं, जिसमें बच्चों के खेलने की सुविधाएं, बोर्ड मीटिंग हाल, स्टडी हाॅल, आदि सभी सुविधाएं उपलब्ध हो। बारात घर बनाए जाने के लिए ऐसी जमीन चिन्हित करें, जहां लोग आसानी से आ जा सकें और घनी आबादी से दूर हो। बरात घर को खुले स्थान के साथ तैयार किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डिजिटल लाईब्रेरी, कैफे, ओपन जिम, ऑडोटोरियम, मिनी स्टेडियम, महिला एवं वृद्धजनों के बैठने का स्थान, पार्क, आदि बेहतर कार्य की कार्ययोजना बनाकर कार्य शुरू किए जाएं। बैठक में समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें