कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के जेवा गांव के करीब टोल प्लाजा पर वसूली को लेकर कर्मचारियों और कार सवार युवकों में विवाद हो गया। जानकारी पर पहुंचे मैनेजर से युवकों ने मारपीट कर दी। पीड़ित ने सदर कोतवाली में दो अज्ञात समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। ठठिया थाना क्षेत्र के सतसार गांव के रहने वाले अंबरीश गौतम टोल प्लाजा पर मैनेजर के पद पर काम देख रहे हैं। उन्होंने सदर कोतवाली में दर्ज करवाई रिपोर्ट में कहा है कि चार मार्च को भूलभुलियापुर गांव के रहने संदीप यादव व गगन अपने दो अज्ञात साथियों के साथ कार से टोल प्लाजा पर पहुंचे। जब कर्मचारियों ने टोल मांगा तो टोल न देकर विवाद करने लगे। इसके बाद मेरे साथ भी मारपीट की। पीड़ित ने तहरीर में कहा है कि जब वह अपने कक्ष में भागे तो उसने भी मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। संवाद
-
कारखाने से निकल रहे जहरीरे धुआं को लेकर विवाद, दो पर रिपोर्ट
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के भटपुरी मोहल्ला निवासी शबीना ने बालापीर के रहने वाले महबूब आलम और मजहर आलम पर एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला का आरोप है उसके घर के पड़ोस में दोनों आरोपितों का कारखाना चलता है। उसमें से जहरीला धुआं निकलता है। इससे सांस की समस्या से परेशान हो रहे हैं। जब इस बात की शिकायत की गई तो महबूब आलम और मजहर अलाम गाली-गलौज करने के साथ विवाद करने लगे। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी। संवाद
-