फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पराली की आग से मक्का की फसल जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। कोतवाली क्षेत्र की चौकी सराय प्रयाग निवासी छोटे लाल ने बताया कि उनके 15 बीघा खेत में मक्का की फसल तैयार खड़ी थी। पास ही नारायन नगला निवासी एक किसान का खेत है। आरोप है कि उक्त किसान ने अपनी फसल काटने के बाद खेत में बची पराली में आग लगा दी। छोटे लाल ने बताया कि उन्होंने कई बार आग न लगाने का आग्रह किया और कहा कि उनकी मक्का की फसल अभी खेत में खड़ी है, जिससे आग फैलने का खतरा है। इसके बावजूद किसान ने पराली में आग लगा दी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी किसान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तथा हुए नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें