कन्नौज। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत ने उत्तर प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों के जिलाध्यक्षों की आधिकारिक सूची की घोषणा की है। पार्टी नेतृत्व ने सभी सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए युवा एवं अनुभवी चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है। इत्रनगरी में महिपाल कनौजिया को अनुसूचित जाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने बताया कि महिपाल 20 वर्षों से पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकारिणी में रहकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने उन्हें बधाई दी है। संवाद