तालग्राम। निकाय चुनाव को लेकर टाली गई मदरसा बोर्ड परीक्षा अब 17 मई को होगी। इसका बोर्ड की ओर से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा दो पालियों में होगी। क्षेत्र में तालग्राम बृजभूषण हजेला भारतीय इंटर केंद्र बनाया गया है।
अप्रैल में प्रस्तावित मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं निकाय चुनाव को लेकर टाल दी गई थीं। अब उसके लिए नए सिरे से कार्यक्रम को तय किया गया है। मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार/ निरीक्षक जगमोहन सिंह की ओर से जारी कार्यक्रम में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित मौलवी/ मुंशी, आलिम, कामिल एवं फाजिल की परीक्षाएं 17 से 24 मई के मध्य कराई जाएंगी। जारी कार्यक्रम में मौलवी मुंशी की परीक्षाएं प्रथम पाली सुबह आठ से 11 बजे तक और आलिम, कामिल व फाजिल की परीक्षाएं दूसरी पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होंगी।मदरसा सत्तारिया दारुल उलूम निस्वां के परीक्षा प्रभारी मोहम्मद आफ़ताब इदरीसी ने बताया कि परीक्षाओं को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिसकी तैयारी की जा रही है। 17 मई से परीक्षाएं प्रस्तावित हैं।