गुरसहायगंज (कन्नौज)। निजी बस की टक्कर से लोडर चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी निवासी राजेश कुमार सिंह (50) रविवार रात करीब 12 बजे गाजियाबाद से लोडर में प्लाई लादकर कानपुर ले जा रहा था। इस दौरान इस्माइलपुर गांव के पास सामने से आ रही निजी बस ने लोडर में टक्कर मार दी। हादसे में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई।
कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे के बाद बस को छोड़कर चालक मौके से भाग निकला। ट्रांसपोर्टर रामवीर सिंह निवासी मोती नगर दिल्ली ने बस चालक के खिलाफ कोतवाली में हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।