फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: प्रेम प्रसंग में बाधा थे मां-बाप, बेटी और उसके प्रेमी ने की थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

Thu, 30 Mar 2023 03:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj Double Murder: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में प्रेम प्रसंग में माता-पिता को अड़चन बनता देख मौत के घाट उतारने वाली युवती व उसके प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।
 
विज्ञापन
kannauj double murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में अपने सगे मामा से हुए प्रेम में माता-पिता को अड़चन बनता देख माता-पिता को मौत को घाट उतारने वाली युवती व उसके प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। 2018 में हुई इस वारदात की सुनवाई करते हुए जिला जज की अदालत ने दोनों को दोषी करार देते हुए यह फैसला सुनाया।

विज्ञापन

दोनों को जिला जेल भेज दिया गया। मामला अब से साढ़े चार साल पहले गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गोरियापुर में सामने आया था। जिला शासकीय अधविक्ता मोहम्मद सालिम ने बताया कि गोरियापुर निवासी बृजलाल में नौ अक्टूबर को अपने भाई रमेशचंद्र व उनकी पत्नी ऊषा की हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
पुलिस ने रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज की थी। शुरू में इसे लेकर पुलिस पसोपेश में थी, परिवार के लोग भी किसी पर सीधे तौर पर आरोप नहीं लगा रहे थे। जांच के दौरान कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस का शक मृतकों की बेटी संगीता पर गया। वह वारदात के बाद से ही गायब थी।

विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया कि उसका अपने ही सगे मामा हरदोई जिला के अरवल थाना के कतरनापुर निवासी परवेंद्र से प्रेम प्रसंग था। वारदात के बाद से दोनों गायब था। कोई सुराग नहीं मिला था। करीब एक साल बाद दोनों को पश्चिम बंगाल के कोलकाता के पास से गिरफ्तार किया था। तब से दोनों जिला जेल में ही हैं।
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष ने 13 गवाह पेश किया। इसी मामले की बुधवार को सुनवाई करते हुए जिला जज अजय श्रीवास्तव ने दोनों को दोषी करार दिया। उन्होंने संगीता व उसके कथित प्रेमी परमेंद्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें