फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: टिढ़ीयापुर ग्रामसभा में बच्चों के लिए शुरू हुआ पुस्तकालय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



तिर्वा। ग्रामीण इलाके के छात्रों व युवाओं को अपना करियर संवारने में मुश्किल न हो, इसी के मद्देनजर टिढ़ीयापुर गांव में पुस्तकालय की शुरुआत की गई है। इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ ही कोर्स की किताबें भी उपलब्ध हैं। यहां सभी सुविधाएं निशुल्क हैं। जल्द ही छात्रों को कंप्यूटर और इंटरनेट की भी मुफ्त सुविधा मिलने लगेगी।


पुस्तकालय शुरू करने का मुख्य मकसद ग्रामीण अंचल के छात्रों व युवाओं को किताबों से जोड़ना है। वो अपना कीमती समय इधर-उधर न गंवा कर किताबों के साथ बिताएं। इसी को ध्यान में रखकर पुस्तकालय की शुरुआत की गई है। पुस्तकालय में किताबों के साथ-साथ आगे कंप्यूटर व इंटरनेट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

पुस्तकालय में रोजाना आसपास के करीब चार-पांच गांव से 30 से 35 छात्र-छात्राएं ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। पुस्तकालय शुरू करने वाले ग्राम प्रधान कप्तान सिंह ने बताया कि गांव के बच्चों के पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल बनाने के लिए गांव में पुस्तकालय शुरू कराया गया है। इससे अधिक से अधिक बच्चे पढ़ाई कर अपना भविष्य बनाने में सफल हो सकें। उन्होंने बताया कि जल्द ही पुस्तकालय में तैयारी करने के लिए ऑनलाइन कोर्स पढ़ाई करने के लिए जल्द ही वाईफाई की व्यवस्था की जाएगी। अभी बच्चों की संख्या कम है। जिसके लिए बच्चों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन





प्रतियोगिता व परीक्षा की हो रही तैयारी
पुस्तकालय में कॉम्पिटिशन समेत अन्य कक्षाओं की बेहतर पढ़ाई करने के लिए किताबों की सुविधा उपलब्ध है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तकों के साथ छोटे बच्चों के लिए किस्सा-कहानियों की किताबें भी रखी गई हैं। बिजली, पंखा, फर्नीचर आदि की भी व्यवस्था है। छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी के लिए भी यहां पढ़ाई करने आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें