फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई पर वकीलों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। वकील पर पुलिस की कार्रवाई से बार एसोसिएशन में आक्रोश है। सभी वकीलों ने एकजुट होकर कार्य बहिष्कार की घोषणा की। इसके बाद पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वकील राजीव बाथम ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएन सिंह से शिकायत की। बताया कि पुलिस ने कोतवाली ले जाकर उनके साथ अभद्रता की। इसके बाद शांतिभंग कार्रवाई की। वहीं, पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते राजीव बाथम पर कार्रवाई की गई है। घटना से आक्रोशित बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने वकीलों के साथ बैठक कर हड़ताल की घोषणा कर दी। इसके बाद पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर महामंत्री सुशील पांडेय, ललित प्रताप सिंह, राजीव हजेला, नेम सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, प्रमोद तिवारी और शिवम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें