फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर चले लाठी-डंडे व धारदार हथियार, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। सकरावा में मामूली बात पर दो पक्षों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार चल गए। इससे दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सकरावा के मोहल्ला सैयदबाड़ा निवासी बाबू हुसैन पुत्र नौशाद कुरैशी बाइक से मुर्गी के बच्चों को लेकर जा रहे थे। रास्ते में कुर्सी डालकर बैठे इंतजार व निहाल पुत्रगण इकबाल से कुर्सी हटाने को लेकर कहासुनी होने लगी। इनमें गालीगलौज व मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लोग जमा हो गए। मामला बढ़ने पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार निकल आए। इनमें मारपीट होने लगी। मारपीट में एक पक्ष से अजमेरी पुत्र नबी बक्स, अलताज पुत्र अजमेरी, दूसरे पक्ष से निहाल कुरैशी, शोएब कुरैशी पुत्रगण इकबाल कुरैशी, अमरीन बानो पुत्री इख्तियार कुरैशी, रहीसा बानो पुत्री अल्लादीन घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। अजमेरी की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें