फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: औद्योगिक गलियारा के लिए नहीं मिल रही जमीन

Mon, 11 Dec 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। औद्योगिक गलियारा की स्थापना के लिए चिहिन्त की गई भूमि को अनुपयोगी बताकर यूपीडा पांच बार खारिज कर चुका है। जमीनों के खारिज हो जाने के बाद तहसील प्रशासन क्षेत्र में दूसरी जगहों को चिह्नित करने में जुट गया है। औद्योगिक गलियारा के लिए भूमि तलाशने में तहसील प्रशासन का पसीना छूट रहा है।
विज्ञापन



आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किनारे सरकार के निर्देश पर औद्योगिक गलियारा निर्माण के लिए तहसील प्रशासन से जगह की मांग की गई थी। तहसील प्रशासन ने ठठिया, अलीपुर आहाना, बलनापुर, जनखत, खानपुर में जगह को चिह्नित किया था। चिह्नित जमीन को यूपीडा के अधिकारियों ने कई बार निरीक्षण किया। यूपीडा की आई रिपोर्ट में पांचों जगहों पर जमीन को अनुपयोगी बताकर खारिज कर दिया गया। चिन्हित जमीन खारिज हो जाने के बाद तहसील प्रशासन ने दोबारा क्षेत्र में जमीन तलाशने का काम शुरू कर दिया है।
एसडीएम पवन कुमार मीणा ने बताया कि पांच जगहों पर जमीन को चिह्नित किया गया था। यूपीडा ने उसे अनुपयोगी बताकर खारिज कर दिया। अब दोबारा औद्योगिक गलियारा के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। करीब 1250 बीघे भूमि में औद्योगिक गलियारा के लिए मांगी गई है। तहसील क्षेत्र में जगह की खोज कराई जा रही। जल्द ही जगह को चिह्नित कर यूपीडा अधिकारियों का सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें