फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेड फैक्ट्री से लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्टरी गेट का ताला काटकर लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन

- सदर कोतवाली क्षेत्र के करनपुर गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। क्षेत्र के गांव करनपुर में चोरों ने एक फैक्टरी का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। पुलिस ने तहरीर लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
सदर कोतवाली के गांव करनपुर में सहिल्यापुर-भुगैतापुर रोड पर संजीव कटियार की ब्रेड फैक्टरी है। करीब तीन साल से इस फैक्टरी को मकरंद नगर निवासी सुभाष चंद्र पटेल किराये पर लिए हैं। उनका धुलाई मशीन, तीन मोटर और लोहे का सामान रखा है। शुक्रवार रात चोरों ने फैक्टरी का ताला तोड़कर तीन मोटर, धुलाई स्प्रे मशीन व अन्य कीमती सामान पार कर दिया। सुभाष चंद्र पटेल सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। सदर कोतवाल विकास राय ने बताया कि चोरी का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें