फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अधिवक्ता पर चाकू से हमला, तीन पर रिपोर्ट

Mon, 01 Apr 2024 05:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। न्यायालय परिसर भी अब सुरक्षित नहीं रह गया है। आए दिन न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं पर हमले हो रहे हैं। शनिवार को बस्ते से न्यायालय में जा रहे अधिवक्ता पर तीन लोगों ने चाकू से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर तीनों आरोपियों पर जानलेवा हमले सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिकरा निवासी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि गांव निवासी रचित उर्फ संकल्प, सुंदरम और छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सराफान निवासी विनीत चतुर्वेदी से रंजिश है। शनिवार दोपहर 12 बजे वह बस्ते से न्यायालय जा रहे थे। कैंटीन के सामने आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया और मारपीट कर घायल कर दिया। अचानक हुए हमले से अधिवक्ताओं में हड़कंप मच गया और अधिवक्ताओं ने डर के कारण बस्ते बंद कर लिए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाल दिग्विजय सिंह ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अधिवक्ताओं के बस्ते में हाे चुके फायर और मारपीट
दो फरवरी को अधिवक्ता के बस्ते में जा रहे वादी पर फायर कर दिया गया था, जिसमें वादी बाल-बाल बच गया था। अधिवक्ताओं ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। इसके बाद 28 मार्च को अधिवक्ता के बस्ते में बैठे वादी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था, जिसमें तीन लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें