फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चलाते समय नियमों का रखें ध्यान : एएसपी

Thu, 20 Jul 2023 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के लिए सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को कानपुर पब्लिक स्कूल में यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन किया। जिसमें ट्रैफिक नियमों के अलावा ड्राइविंग लाइसेंस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन




कानपुर पब्लिक स्कूल में जागरूकता शिविर में एएसपी अरविंद कुमार ने छात्र-छात्राओं को ड्राइविंग लाइसेंस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सही और गलत ढंग से वाहन चलाने के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान छात्र-छात्राओं को भविष्य में हेलमेट पहनकर व सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने को लेकर शपथ दिलाई गई। यातायात प्रभारी आफाक खान ने सीट बेल्ट न लगाने से होने वाली दुर्घटनाएं के प्रति सचेत किया।
इस दौरान प्रिंसिपल मुबीना कामरान, टीएसआई अरशद अली, टीएसआई राम प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी राजवीर सिंह, विजय बाबू, राजेश सिंह, रज्जब खान व आरक्षी धनीराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें