जलालपुर पनवारा। क्षेत्र के गदनपुर ठठिया गांव में युवक ने पेड़ की डाल पर फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
गदनपुर ठठिया निवासी साहिल उर्फ हीरो (25) दिल्ली की निजी कंपनी में नौकरी करता था। रक्षाबंधन पर वह दिल्ली से घर आया था। रविवार शाम करीब चार बजे गांव के बाहर पेड़ पर फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता भुवनेश मिश्र ने बताया कि बेटा कुछ दिनों से गुमसुम रहता था। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।