फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। थाना क्षेत्र के नेकापुर में महिला का कमरे के अंदर फंदे पर संदिग्ध हालात में शव लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सोमवार की शाम करीब छह बजे नेकापुर गांव निवासी प्रशांत की पत्नी मोनिका (28) का कमरे में फंदे पर शव लटका मिला। पड़ोसियों ने इसकी सूचना खबरामऊ गांव में रहने वाले मोनिका मायके में कर दी।
इससे थोड़ी ही देर में मृतक के मायके से पहुंचे लोगों ने हंगामा शुरू करते हुए प्रशांत और परिवार के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। कार्यवाहक थाना प्रभारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें