फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : जहां लूट का माल, वहीं छापा डाल रही सीबीआई-ईडी

विज्ञापन
ोटो:25: कन्नौज : मोचीपुर में अमृत सरोवर का लोकार्पण करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। साथ में ? - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। विकास कार्यों की समीक्षा और निरीक्षण करने आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि जहां भ्रष्टाचार और लूट का माल होता है, सीबीआई और ईडी वहीं छापा मारती है। इसमें सरकार का हस्तक्षेप नहीं होता है। सरकार का संकल्प भ्रष्टाचार खत्म करने का है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देश के सबसे झूठे मुख्यमंत्री हैं। समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बन गई है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में कुछ विभागों के कार्य ठीक मिले हैं तो कुछ के संतोषजनक नहीं हैं। ऐसे विभागों को चेतावनी दी गई है। कहा कि कन्नौज का इत्र विदेशों तक जाता है, उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में यहां के विकास कार्यों का संदेश जाएगा। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए भूपेंद्र चौधरी को उन्होंने कन्नौज से ही बधाई भी दी।
आम आदमी पार्टी पर कहा कि अन्ना हजारे के साथ भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ने आए अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने के बाद भ्रष्टाचारियों के संरक्षक बन गए। अपने उपमुख्यमंत्री को बचाने के लिए अरविंद केजरीवाल धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन

कहा कि जिन लोगों ने गरीबों को लूटा है, उनके यहां ही छापे पड़ रहे हैं। इस मौके पर समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, विधायक छिबरामऊ अर्चना पांडेय, तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, डीएम शुभ्रांत शुक्ल व एसपी कुंवर अनुपम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें