फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : निकाली तिरंगा यात्रा, सम्मानित हुईं प्रतिभाएं .

विज्ञापन
फोटो:12: राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल मुरैया बुजुर्ग में प्रतिभागियों का सम्मान किया गया। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत चल रहे साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतिम दिन सन्मार्ग संस्था की ओर से बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें देशभक्ति के नारे लगाए गए।
विज्ञापन

शहर की सामाजिक सन्मार्ग संस्था की ओर से बाइक रैली का शुभारंभ मकरंदनगर के पकरियानाथ मंदिर से हुआ। आगे कार में अमर जवान लिखा व शस्त्र पर टोपी का प्रतीक चल रहा था। तिरंगा यात्रा बाबा कुआं, फूलमती तिराहा, चिरैयागंज, लाखन तिराहा, बड़ा बाजार, ग्वाल मैदान, सरायमीरा तिर्वा क्रॉसिंग होते हुए काली दुर्गा मंदिर के पास समापन हुई।
इस मौके पर समिति से जुड़े परवेंद्र शुक्ल, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री, अमित मिश्र, पुनीत पांडेय, मिलन शुक्ल, शैलेंद्र त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिट्टी देवी इंटर कॉलेज उदैतापुर के छात्र-छात्राओं ने सजीव झांकियां निकालीं। मनमोहक नृत्य भी किए। कश्मीरी, राजस्थानी कपड़े पहने छात्राएं विविधता में एकता का संदेश दे रहीं थीं। प्रबंधक योगेंद्र सिंह तोमर व प्रधानाचार्य ममता सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं व सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया। शिक्षक मानवी सिंह, शिल्पा कटियार, सौरभ कटियार व अवनीश का कार्यक्रम में सहयोग रहा।
उधर, राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल मुरैया बुजुर्ग में आयोजित हुए सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली छात्राएं व छात्र सम्मानित किए गए। इस मौके पर प्रधानाध्यापक पूर्णिमा देवी, रागिनी मिश्रा, कंचन यादव, ज्योति पाठक आदि मौजूद रहीं।
तिर्वा अमृत महोत्सव में अहम भूमिका निभाते हुए बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशासन ने सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद सुब्रत पाठक, विधायक कैलाश राजपूत, छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय रहीं। आयोजकों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। सभी अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया।
छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति कर खूब तालियां बटोरी। सांसद सुब्रत पाठक व डीएम सुभ्रांत कुमार शुक्ल ने आजादी के अमृत महोत्सव में सराहनीय कार्य करने पर कार्यक्रमों को सफल बनाने वाले 240 लोगों को सम्मानित किया।
इसमें प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिक्षक सतीश चंद्र कटियार, उच्च प्राथमिक विद्यालय मलिहापुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक लालाराम राजपूत समेत कई शिक्षक, पुलिस प्रशासन, प्रधान, समेज समाजसेवी से लेकर निजी संस्थाओं के लोग शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान बीडीओ दयाराम यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत समेत कई लोग मौजूद रहे।

ोटो:08: सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते बिट्टी देवी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं। संवाद- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें