फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : बामसेफ पदाधिकारियों को बंधक बनाने में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मुंबई से आए बामसेफ संगठन के पदाधिकारी समेत तीन लोगों को स्थानीय लोगों ने तिर्वा क्रासिंग पर बंधक बना लिया। इसके बाद पुलिस को फोन कर लूट की झूठी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बामसेफ संगठन के पदाधिकारियों को मुक्त कराकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब नौ बजे शहर के तिर्वा क्रासिंग से गोल कुआं निवासी अरविंद कुमार, तिर्वा कोतवाली के रौली खाती निवासी उत्तम सिंह और अहेर तिर्वा निवासी सतवंत सिंह ने पुलिस को फोन कर 80,000 रुपये लूटने की सूचना दी।
मौके पर पहुंचे सरायमीरा चौकी प्रभारी अवनेश कुमार ने जब जांच की तो पता चला कि फोन करने वाले लोगों ने बामसेफ संगठन के पदाधिकारी महाराष्ट्र के धरकुल थाना क्षेत्र के शोलापुर निवासी गौतम बंसोड़े, कानपुर के किदवई नगर निवासी छेदी कोटेसी और कौशांबी के सिराथू पोखराज बिसारा निवासी कमलेश सिंह को कार में बंधक बना लिया है।
विज्ञापन

गौतम बंसोड़े ने बताया कि आरोपी पहले संगठन में काम करते थे। संगठन विरोधी नीतियों के चलते उन्हें निकाल दिया था। कन्नौज में बैठकर लखनऊ जाते समय आरोपियों ने बंधक बनाकर झूठा आरोप लगाकर फंसाने की कोशिश की। चौकी प्रभारी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें