फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : युवाओं में बढ़ रहा देशप्रेम, हर घर तिरंगा लगाने की दीवानगी

विज्ञापन
फोटो: 12: कोतवाली मार्ग से तिरंगा यात्रा निकालते छात्र। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। आजादी का अमृत महोत्सव की 75वीं वर्षगांठ पर युवाओं व छात्रों में देश प्रेम बढ़ता ही जा रहा है। हर घर तिरंगा लगाने की दीवानगी देखी जा सकती है। बुधवार को लाला श्याम लाल इंटर कॉलेज के छात्रों की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें राष्ट्र भक्तों की सजीव झांकियां भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

कोतवाली रोड से शहर के कई मार्गों से छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में छात्रों ने महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह बनकर देश भक्ति का संदेश दिया। यात्रा में राष्ट्र के प्रति प्रेम भी देखने को मिला। लोगों को अपने-अपने घरों की छतों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने को जागरूक किया गया। दूसरी ओर शहर के पीएसएम पीजी कॉलेज के निकट से युवाओं ने बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली। मकरंदनगर होते हुए लाखन तिराहा समेत अन्य मार्गों पर यात्रा घूमी।
तालग्राम। इंग्लिश मीडियम विद्यालय ग्रीन वैली ग्लोबल अकादमी भवानी सराय में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर तिरंगा यात्रा निकाली। छात्रों ने देश भक्ति के गीतों ने लोगों में जज्बा भरा।
विज्ञापन

बुधवार को प्रधानाचार्य नेहा गुप्ता ने आजादी के महत्व व स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बच्चों को बताया। इस मौके पर अमन, तान्या, वैष्णवी, अमन भदौरिया, दिव्यांशी, रिचा व अभिभावकों और शिक्षकों ने रैली में प्रतिभाग किया। इंदरगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार आदर्श जनता इंटर कॉलेज अनंतपुर में भी छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकली। लोगों को अपने घर घर में तिरंगा लगाने की अपील की।

फोटो:11: महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह बने लाला श्याम लाल इंटर कॉलेज के छात्र। संवाद- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें