सौरिख (कन्नौज)। कस्बे में स्थित ऋषि भूमि इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता हुई। इसमें 10 माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने शिरकत की। विजेता व उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे उप जिला क्रीड़ा अधिकारी ने पुरस्कार वितरित किए।
कस्बे में स्थित ऋषि इंटर कॉलेज में रविवार को जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ऋषि भूमि इंटर कॉलेज, बाबा हरिपुरी इंटर कॉलेज कसावा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हुसेपुर, पंडित दीन दयाल इंटर कॉलेज वरौला तालग्राम, भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज सिकंदरपुर, राजकीय अभिनव इंटर कॉलेज गंगधरापुर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किसई जगदीशपुर, सुभाष इंटर कॉलेज नादेमऊ, आदर्श इंटर कालेज ठठिया, बृजभूषण इंटर कॉलेज तालग्राम, लाला श्याम इंटर कॉलेज कन्नौज, खंडेलवाल इंटर कॉलेज बिशुनगढ़ के छात्र-छात्राओं ने खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि उपक्रीड़ा अधिकारी नूर हसन व जिला क्रीड़ा प्रभारी कप्तान सिंह, पर्यवेक्षक अजय यादव ने अंडर-19 में बालक वर्ग में प्रथम रहे बृजभूषण हजेला इंटर कॉलेज तालग्राम, व उपविजेता राजकीय अभिनव विद्यालय गंगधरापुर और अंडर-19 में बालिका वर्ग में विजेता टीम में ऋषि भूमि इंटर कालेज उप विजेता टीम राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरौली तालग्राम अंडर 14 के बालक वर्ग मे राजकीय अभिनव इंटर कॉलेज गंगधरापुर व उपविजेता टीम में बाबा हरीपुर कसावा, अंडर 14 बालिका में विजेता ऋषि भूमि इंटर कॉलेज, उप विजेता में टीम में बाबा हरीपुरी इंटर कॉलेज कसावा को पुरस्कृत किया।
रेफरी मंडल में रहे चंद्रभान यादव, कोशांक, नरेंद्र खरवार, संगीता वर्मा, चंद्रवीर सिंह, आदित्य गंगवार ने टीमों के निर्णय लिए। विनोद शुक्ला के संचालन में हुई प्रतियोगिता में नरेंद्र सिंह यादव, अतुल दुबे, प्यारेलाल, विद्यापति सहित सभी विद्यालयों के समस्त व्यायाम शिक्षक मौजूद रहे।
Kannauj: Ten teams participated in district level Kho-Kho competition- फोटो : CHIBRAMAU