फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : खेलकूद प्रतियोगिता में स्वाती ने बुलंद किए कामयाबी के झंडे

विज्ञापन
फोटो:29: छात्राओं के साथ दौड़ लगाती पीली शर्ट में स्वाती। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। ब्लॉक उमर्दा क्षेत्र की खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताएं स्वामी गिरीशानंद महाविद्यालय बहादुरपुर तिर्वा में हुईं। प्रतियोगिताओं का आयोजन युवा कल्याण विभाग ने किया। इसमें स्वाती ने तीन प्रतियोगिताओं पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

गुरुवार को खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला युवा कल्याण एवं पीआरडी अधिकारी सुनील सिंह राठौर ने किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अंशिता श्रीवास्तव ने बताया कि गोला फेंक बालिका वर्ग प्रतियोगिता में स्वाती प्रथम, मुस्कान द्वितीय और सलोनी यादव तीसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक प्रतियोगिता में गोविंद राजपूत प्रथम, केशव सिंह द्वितीय और अमित राजपूत तृतीय स्थान पर रहे।
लंबी कूद में धीरू यादव प्रथम, अभिषेक द्वितीय और सौरभ तृतीय स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में अमित राजपूत प्रथम, राज द्वितीय और आलोक तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में स्वाती प्रथम, मुस्कान द्वितीय और माधुरी तृतीय रहीं।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में स्वाती प्रथम, माधुरी देवी द्वितीय और मुस्कान तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में प्रथम माधुरी देवी, द्वितीय स्वाती और तृतीय काजल रहीं।
400 मीटर बालक दौड़ प्रतियोगिता में पुष्पेंद्र, सत्येंद्र व कुलदीप राजपूत क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में धीरू, सौरभ कुमार व कृष्णा क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में गोविंद प्रथम, कृष्णा द्वितीय और हसनैन रजा तृतीय स्थान पर रहे।
निर्णायक टीम में शिवम सिंह, वैभव तिवारी, हेमंत कटियार रहे। इस मौके पर महाविद्यालय प्रबंधक मनोज कुमार, रामधार, अजीत व दीपक आदि मौजूद रहे। मोनू दुबे ने विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें