फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : सेंध लगाकर किसान के घर से जेवर चुराए

विज्ञापन
फोटो 01- मक्का के खेत पड़े बक्सें टूटे देखते ग्रामीण। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। चोरों ने सेंध लगाकर किसान के घर से जेवर और सामान पार कर दिया। सुबह गांव के बाहर खेत में बक्से टूटे मिले। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सकरवारा निवासी निरोज कुमार खेतीबाड़ी करते हैं। गुरुवार की शाम खाना खाकर गर्मी के चलते परिवार के लोग बरामदे में सो गए। इस दौरान चोरों ने मकान के पिछले हिस्से में सेंध लगा दी और अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद चोर कमरों में रखे बक्से उठाकर गांव के बाहर मक्का के खेत में पहुंचे। यहां बक्सों को तोड़कर चोरों ने गले का हार, अंगूठी, पायल और कीमती साड़ियां पार कर दी।
सुबह जब पत्नी दीक्षा कमरे में गई तो सेंध देखकर दंग रह गई। खोजबीन के दौरान गांव के बाहर मक्का खेत में टूटे बक्से मिले। पीड़ित ने बताया कि चोर करीब एक लाख के जेवर, एक हजार की नकदी और पत्नी की साड़ियां ले गए। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

फोटो 02- मकान में लगी सेंध देखते ग्रामीण। संवाद- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें