फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : कुश्ती में संजना, लंबी कूद में शबनम ने मारा मैदान

विज्ञापन
Kannauj: Sanjana in wrestling, Shabnam hit the ground in long jump - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। रविवार को शहर के बोर्डिंग ग्राउंड पर सदर ब्लॉक कन्नौज क्षेत्र की खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। कुश्ती में छात्रा संजना, लंबी कूद में शबनम विजेता रहीं। शुभारंभ जिला युवा कल्याण अधिकारी सुनील सिंह राठौर ने खिलाड़ियों का परिचय कर किया। समापन के बाद विजेताओं को प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अंशिता श्रीवास्तव ने बताया कि बालिका वर्ग में गोला फेंक प्रतियोगिता में शबनम प्रथम, रजनी द्वितीय व जया तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में शबनम प्रथम, रजनी द्वितीय व नीरजा तृतीय और 400 मीटर दौड़ में नीरजा प्रथम, रजनी द्वितीय व लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रहीं।
200 मीटर दौड़ में रजनी, नीरजा व लक्ष्मी क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। चक्का फेंक में रजनी प्रथम, जया द्वितीय व नीरजा तृतीय रहीं। लंबी कूद में शबनम प्रथम, जया द्वितीय और लक्ष्मी तृतीय रहीं। कुश्ती में संजना पहले, लक्ष्मी दूसरे व शबनम तृतीय रहीं। इस मौके पर शिवम सिंह, राहुल, अभिषेक, हेमंत, विनोद मिश्र, बृजेंद्र यादव, अजीत कुमार, रूप सिंह व मिजाजी लाल ने सहयोग किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग की कबड्डी में अमन राठौर की टीम विजेता और आर्यन पाल की उपविजेता रही। वॉलीबॉल में मोहम्मद शहबाज की टीम विजेता व निखिल पाल की टीम उपविजेता रही। 100 मीटर दौड़ में विकास मिश्र प्रथम, संजीव द्वितीय और ऋषभ मिश्र तृतीय स्थान पर रहे।
400 मीटर दौड़ में प्रतीक सिंह प्रथम, विपिन कुमार द्वितीय और दीपक कठेरिया तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में अंकित सैनी, विकास कुमार व सुधीर क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर आए। लंबी कूद में दीपक कठेरिया प्रथम, विकास मिश्र द्वितीय व अंकित कठेरिया तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता में संजीव पहले, विकास मिश्र दूसरे व विकास तीसरे स्थान पर आए। चक्का फेंक में संजीव, राज व विकास कुमार क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे नंबर पर आए। कुश्ती में धर्मवीर की टीम जीती।

Kannauj: Sanjana in wrestling, Shabnam hit the ground in long jump- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें