फोटो 26सीएचबीपी52: विजयी छात्राओं के साथ प्रधानाचार्य श्रवण शुक्ला। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। नगर के वीरेंद्र पब्लिक स्कूल में अकादमिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में सादाब अव्वल रहे। विजयी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र दिया गया।
शुक्रवार को विद्यालय में पीजी, एलकेडी, यूकेजी के विद्यार्थियों की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। यूकेजी के छात्र सादाब ने प्रथम, मयंक ने द्वितीय और कृतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा तीन से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित हुई।
इसमें प्रत्येक कक्षा से प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता चुना गया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजयी छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य श्रवण शुक्ला ने मेडल पहनाकर और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्हाेंने पुरस्कार न पाने वाले छात्रों को मायूस न होकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।