फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : ट्रैक्टर पटलने से प्रधान की मौत

विज्ञापन
फोटो:37 प्रधान राजीव कटियार। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। खेत जुताई कर घर लौटते समय ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे प्रधान की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गुगरापुर ब्लाक की ग्राम सभा गुनाहां के प्रधान राजीव कटियार (48) मंगलवार की रात करीब 10 बजे खेत जोतकर ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहे थे। इस दौरान गांव के पास रोड पर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया।
विज्ञापन

परिजनों और ग्रामीणों ने ट्रैक्टर उठाकर उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद लखनऊ उपचार के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में जाते समय उनकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें