फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आईजीआरएस निस्तारण में कन्नौज पुलिस अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जनसुनवाई और शिकायतों के निस्तारण में कन्नौज पुलिस ने बेहतर प्रदर्शन किया है। उत्तर प्रदेश शासन की एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली पोर्टल पर माह मई-2026 की रैंकिंग में कन्नौज पुलिस को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। मई माह के दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय, आईजीआरएस पोर्टल तथा अन्य माध्यमों से कन्नौज पुलिस को कुल 1175 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 960 शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण किया गया। पारदर्शिता, निष्पक्षता और तत्परता को प्राथमिकता देने के कारण कन्नौज पुलिस ने प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल किया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी और समीक्षा की जाती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें