फोटो 02- पुलिस की गिरफ्त में बदमाश अखिल उर्फ अतुल। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
इंदरगढ़। पुलिस ने घेराबंदी कर फरार चल रहे बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ है।
मंगलवार की रात करीब 11 बजे बरसाती नाला पुलिया सहियापुर के पास थाना प्रभारी कमल भाटी ने महादुउरा निवासी अखिल उर्फ अतुल को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा मिला है।
थाना प्रभारी ने बताया कि अखिल के खिलाफ थाने में लूटपाट और चोरी के करीब छह मामले दर्ज हैं। छह माह से उसकी तलाश की जा रही थी।