फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : शासन और व्यापारी समूह के तालमेल से महकेगा इत्र कारोबार

विज्ञापन
फोटो:23: एफएफडीसी सभागार में इत्र कारोबारियों के साथ बैठक करते डीएम शुभ्रांत शुक्ल व डायरेक्टर शा? - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। विश्वस्तर पर जल्द ही शहर के इत्र कारोबार को आयात-निर्यात का प्लेटफार्म मिलेगा। 20 इत्र कारोबारियों की गठित टीम और शासन के तालमेल से आधुनिक प्लांट और पैकेजिंग ब्रांड यूनिट स्थापित होगी। ये बातें डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने प्रशासनिक अधिकारियों और इत्र कारोबारियों के साथ बैठक में कही।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुगंध एवं सरस विकास केंद्र (एफएफडीसी) के सभागार में डीएम शुभ्रांत शुक्ल और प्रशासनिक अधिकारियों ने इत्र कारोबारियों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि 15 नंबवर को इत्र पार्क का शुभारंभ हो सकता है। इत्र कारोबारियों की 20 सदस्यीय एक समूह का गठन किया जाएगा।
शासन और प्रशासनिक अधिकारी समूह से तालमेल कर इत्र पार्क में सुविधाओं को स्थापित करेंगे। इत्र पार्क में आधुनिक प्लांट और ब्रांडेड पैकेजिंग की यूनिट लगाई जाएगी। इसमें 90 फीसद शासन से अनुदान दिया जाएगा, जबकि 10 फीसदी धनराशि सीएफसी वहन करेगी। आधुनिक प्लांट और पैकेजिंग से जल्द विदेशों में इत्र कारोबार बढ़ेगा। कच्चे माल की ट्रांसपोर्टिंग के लिए भी बेहतर संसाधन होंगे।
विज्ञापन

हाईटेक ढंग से व्यापार करने के लिए व्यापारियों को डिजिटल इंडिया के तहत इलेक्ट्रानिक कामर्स की प्रतिष्ठित वेबसाइट व पोर्टल से जागरूक और सूचनाएं भी समय पर मिलेगी। इस मौके पर यूपीसीडा प्रोजेक्ट मैनेजर संजय तिवारी, ओडीओपी प्रकोष्ठ संयुक्त आयुक्त उद्योग, एफएफडीसी निदेशक शक्ति विनय श्ुाक्ला, सुनील कुमार, उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र धनंजय सिंह, इत्र कारोबारी पवन त्रिवेदी, प्रांजल कपूर, अखिलेश पाठक, पिंकू तिवारी और गौतम शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें