कन्नौज। कुछ दिन तक लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद अब पानी कम होने लगा है। जमीनी हकीकत देखने के लिए एसडीएम उमाकांत तिवारी ने मेहंदीघाट के आसपास का जायजा लिया।
रविवार को एसडीएम सदर ने गंगा किनारे बसे गांव कासिमपुर पहुंचे। कटरी इलाके को भी उन्होंने देखा। गंगा के जलस्तर को लेकर ग्रामीणों से भी बात कही। उन्होंने सभी को सावधान रहने के लिए कहा। हालांकि सुबह आठ बजे की
ि
रपोर्ट में पांच सेमी गंगा का जलस्तर कम होकर 124.150 पर आ गया। दोपहर की रिपोर्ट में छह सेमी की गिरावट और दर्ज की, जिसकी वजह से 124.0.90 सेमी पानी कम हो गया। चेतावनी बिंदु 124.970 है।