फोटो 23- ऑफर लेटर दिखाते चयनित युवक व कंपनियों के प्रतिनिधि। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा। तहसील सदर क्षेत्र के गांव बेहरिन स्थित आईटीआई में लगे दो दिवसीय रोजगार मेला का समापन हो गया। इसमें 270 युवाओं ने पंजीकरण कराया। दो कंपनियों ने 155 लोगों का चयन कर ऑफर लेटर बांटे।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेला में हरिद्वार की हीरो मोटोक्रॉप लिमिटेड कंपनी व ग्रेटर नोयडा की इलेंटेक इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार लिए।
हीरो मोटोक्रॉप लिमिटेड कंपनी ने 180 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिसमें से 100 का साक्षात्कार लिया गया और 75 लोगों का चयन किया गया। इलेंटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से 90 छात्रों का पंजीकरण और 80 छात्रों का चयन किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अमित पटेल, मयंक यादव, अवनीश द्विवेदी, अक्षय कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।