फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कार सेवकों को याद कर मनाया शौर्य दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। बलिदान देने वाले कार सेवकों को नगर के गंगेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर शौर्य दिवस मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में बलिदान देने वाले कार सेवकों को याद किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मंच के जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री ने कहा कि आज के दिन ही विवादित बाबरी ढांचे को ढहा दिया गया था। देश के इतिहास में यह ऐसा दिन है, जो आज भी चर्चा में रहता है। जिस मकसद से विवादित ढांचा गिराया गया था वह अब पूरा होने वाला है। प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण अयोध्या में धूमधाम से चल रहा है। अगर कोई हिंदू विरोधी ताकत आंख दिखाने का कार्य करेगी तो सबक सिखाया जाएगा। इस दौरान महंत प्रेमगिरी दास, आशू तिवारी, अक्षय पाठक, संतोष पांडेय, डॉ. वरुण प्रताप, गोपाल चतुर्वेदी, रामजी, कुबेर दुबे व अशोक गिहार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें