गुरसहायगंज(कन्नौज)। लाखों खर्च होने के बाद भी तीन गांव के लोगों को पेयजल आपूर्ति नहीं मिल रही है। ग्रामीणों ने जल्द बेहतर पेयजल आपूर्ति की मांग की।
ग्रामीण पेयजल योजना के तहत ग्राम असौलिया में वर्ष 2016 में जल निगम की ओर से ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया था। इससे बसावनपुरवा, असौलिया और बिलंदपुर में पाइप लाइन बिछाकर करीब 200 लोगों को पानी के कनेक्शन दिए गए। इनसें 50 रुपये प्रतिमाह शुल्क भी वसूल किया जाता है। बसावनपुरवा के ग्रामीण कुलदीप यादव और मान सिंह ने बताया कि करीब तीन महीने से टंकी से पानी आपूर्ति बंद है। इससे अब हैंडपंपों पर पानी के लिए लाइन लगानी पड़ रही है। निवर्तमान प्रधान अजय कुमार ने बताया है कि वॉल्ब खराब हो गया है। सुधरवाने के लिए लोगों से शुल्क जमा करने को कहा गया है। शुल्क जमा होते ही वॉल्व को ठीक करा दिया जाएगा।