फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालकों में मारपीट, एक घंटे खड़े रहे टेंपो

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पहले चक्कर ले जाने को लेकर टेंपो चालकों में मारपीट हो गई। इससे नाराज कई चालकों ने टेंपो खड़े कर हड़ताल कर दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने हड़ताल समाप्त कराई। कन्नौज से जलालाबाद के बीच चलने वाले टेंपो के दो चालक सरायमीरा में सदर तहसील के पास पहले चक्कर ले जाने के दौरान दो टेंपो चालक आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इससे नाराज एक पक्ष के टेंपो चालकों ने हड़ताल कर दी। करीब एक घंटे तक टेंपो खड़े कर चालक कार्रवाई की मांग करने लगे। इसकी जानकारी होते ही सरायमीरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। चालकों को बुलाकर समझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद चालकों ने हड़ताल समाप्त की। मामले में पवन दुबे निवासी जलालाबाद ने मारपीट करने वाले तीन लोगों ने खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर पुलिस को दी है। टेंपो की हड़ताल से गुरसहायगंज के लिए जाने वाले यात्री भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें