फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग किशोरी ने पुलिस को सूचना देकर रुकवाई अपनी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। एक किशोरी ने पुलिस को सूचना देकर अपनी शादी रुकवा दी। बाद में पहुंचे चाइल्ड हेल्पलाइन के लोगों ने उसे अपने साथ ले लिया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री का विवाह एक गांव निवासी युवक से तय किया। नगर के गेस्ट हाउस में रविवार रात शादी कार्यक्त्रस्म चल रहा था। तभी किशोरी ने पुलिस को सूचना दे दी की उसकी शादी जबरदस्ती की जा रही है। अभी उसकी उम्र 16 वर्ष ही है। सूचना मिलते ही कोतवाल राजा दिनेश सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने नाबालिग से बात की। इस पर किशोरी ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी। वहीं, घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें