तिर्वा/इंदरगढ़। टूरिस्ट बसों की डग्गामारी फिर शुरू हो गई है। प्रतिदिन रोजाना पांच से 10 बसें सवारियों को लेकर दूसरे राज्य में भेजी जा रहे हैं।
उप संभागीय परिवहन कार्यालय और पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
छिबरामऊ के घिलोई गांव के पास जीटी रोड पर 11 जनवरी की रात ट्रक की टक्कर से टूरिस्ट बस में आग लग गई थी। हादसे में बस में सवार कई सवारी जिंदा जल गई थीं। हादसे के बाद टूरिस्ट बसों की डग्गामारी पर सख्ती कर दी गई थी। लॉकडाउन के बाद तिर्वा, इंदरगढ़ और उमर्दा से राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के लिए फिर टूरिस्ट बसों में डग्गामारी शुरू हो गई। इंदरगढ़ तिराहे से प्रतिदिन टूरिस्ट बसों में सवारियां उठाई जा रही हैं। जगह-जगह एजेंट काउंटर लगाकर सवारियों को टिकट देकर बसों में बैठाते हैं। एआरटीओ संजय कुमार झा का कहना है कि टूरिस्ट बसों जगह-जगह से सवारियां नहीं उठा सकती हैं। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।