फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगमग हुआ शहर, जमकर हुई आतिशबाजी

विज्ञापन
दीप जलाते लोग। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। इत्र और इतिहास की नगरी में गांव से लेकर शहर तक रविवार रात प्रकाश का पर्व मनाया गया। दीपों के साथ लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। देश के प्रधानमंत्री की अपील पर नौ बजते ही शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक दीपक जलाने का दौर शुरू हो गया। कोरोना वायरस को दूर भगाने के लिए शहर में लोगों ने अलग अंदाज में दीपक जलाए। इत्र कारोबारियों और इत्र व्यापार से जुडे़ लोगों ने सरसों तेल- देशी घी में लेमनग्रास, सिट्र्रोनीला और चंदन के तेल का मिश्रण कर दीपक जलाए। कुछ लोगों ने तो टॉर्च और मोबाइल का फ्लैश जलाकर अभियान का समर्थन किया। कहीं- कहीं तो लोग दीप जलाकर भगवान की स्तुति करते दिखे। शहर के मकरंदनगर, ग्वाल मैदान, सरायमीरा, होली मोहल्ला, चौधरी सराय और तिर्वा रोड सरायमीरा में रात नौ बजते ही जलते दीपों से नहा उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें