फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक भवन में हर महीने सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा है कि जनपद के कलाकारों के लिए कोई उचित मंच नहीं है, जिस वजह से उनकी प्रतिभा निखर नहीं पा रही है। हर महीने किसी ऐतिहासिक भवन या अच्छे स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएं।
विज्ञापन

डीएम शुभ्रांत शुक्ल को पत्र लिखकर समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा है कि तीन सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर बैठक भी हुई थी। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का चयन कर उचित मंच तैयार करने व लाइट की व्यवस्था करने की बात कही है। हर महीने करीब दो घंटे के कार्यक्रम होंगे। उसमें नए व पुराने कलाकारों को स्थान दिया जाएगा। जरूरत के मुताबिक एनजीओ और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को भी शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें